Punjab

डबल मर्डर केस में घर जवाई दामाद ही निकला हत्यारा, जमीन खुद के नाम करवाना चाहता था पति

वंदे भारत  –15 अगस्त की रात को गांव सेखा में पत्नी व सास की हत्या करने वाला हत्यारा घर जवाई दामाद राजदीप सिंह ही निकला।
घर जमाई रह रहे आरोपित राजदीप सिंह निवासी गांव रूड़ेके कला जिला बरनाला ने ही अपनी पत्नी परमजीत कौर व सास हरबंस कौर की हत्या की थी।


आरोपित राजदीप सिंह पत्नी के नाम पर चल रही 5 एकड़ जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। थाना सदर बरनाला की पुलिस ने मृतका के परिजन जसविंदर सिंह के बयान पर आरोपित पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी हैं।