CrimeJalandharnews

फिल्लौर युवती मामले में दोनों परिवारों में समझौता, लड़की ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार

जालंधर: फिल्लौर की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने के मामले ने महिला आयोग ने एक्शन लेते हुए सूटो-मोटो नोटिस जारी किया था। वहीं बीते दिन देहात पुलिस ने इस मामले में एक्शन दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया था। वहीं आज दोनों परिवारों में इस विवाद को लेकर समझौता हो गया। वहीं लड़की ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ दिनों से जो उनके बारे में बाते चल रही थी, वह गलतफहमी थी। इस दौरान लड़की ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। लड़की ने कहा है कि दोनों परिवारों में समझौता हो गया है।

इस दौरान लड़की ने सभी से निवेदन किया है कि उनकी वीडियो को डिलीट कर दिया जाए। वहीं अवतार सिंह संधू ने कहा कि कई दिनों से चल रहे विवाद को लेकर आज दोनों परिवार बैठे और इस मामले को अब दोनों परिवारों ने सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो को फेक बताया है। अवतार सिंह ने कहाकि अगर किसी का इस केस में नाम लिया गया है तो वह भी गलती से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे से अगर कोई गलती हो गई हो तो वह उस मामले में माफी मांगते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *