रवि गिल सुसाइड मामले में खुल गई पुलिस के झूठ की पोल थाना चार के एसएचओ का पर्दाफाश, मौके पर पहुंचे कमिश्नर
रवि गिल सुसाइड मामले ने एक और नया मोड़ ले लिया है, जहां पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने थाना चार के एसएचओ मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएचओ पर रवि के परिवार को कीर्ति और शुभम की गिरफ्तारी की झूठी सूचना देने का आरोप है दरअसल रवि के परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हो रहे थे और धरने पर बैठे थे, इसी बीच थाना चार के एसएचओ ने उन्हें कहा कि पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया

उसके बाद कीर्ति फेसबुक पर लाइव हो गई और पुलिस के झूठ का पर्दाफाश हो गया. परिवार वाले पीएपी चौक पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया. रात को पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत करवाया था, कि लाइव वीडियो के दौरान कीर्ति ने खुद ही पुलिस को फोन करके अपनी लोकेशन बताइ और तीनों ने सरेंडर कर लिया अगर कीर्ति सरेंडर ना करती तो माहौल और भी खराब हो सकता था ,देखना यह होगा कि अब कमिश्नर के द्वारा क्या फैसला लिया जाएगा.

