Breaking News
जालंधर: St. Soldier के संचालक Anil Chopra के नाम से मांगे जा रहे पैसे, जानिए क्या है पूरा मामला प्रताप बाजवा मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद जारी हुआ ये आदेश, गिरफ्तारी पर… पंजाब में कोर्ट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट रजिस्ट्रियाँ करवाने वालों के लिए अहम खबर: पंजाब में 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों का तबादला पंजाबी गायक के शो में बवाल, हुड़दंगियों ने तोड़ीं कुर्सियां और फोड़ीं बोतलें; पुलिस ने कलाकार से छीना माइक… लुधियाना से सांसद राजा वड़िंग के लगे ‘लापता’ पोस्टर, BJP नेताओं का आरोप – नहीं पता दफ्तर और निवास का ठिकाना वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी: बंद होगा पंजाब का मुख्य हाईवे! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें… सुबह-सुबह चली ताबड़तोड़ गोलियां! पंजाब में हो गया बड़ा Encounter हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार गाड़ी पलटी — एक की मौत, कई घायल गेहूं के जलते खेत में गिरी बाइक, जिंदा जला 9वीं का छात्र; दूसरे दोस्त की हालत गंभीर

कांगो में आग लगने के बाद नदी में पलटी नाव, 148 लोगों की मौत; 500 लोग थे सवार

April 24, 2025 1:16 pm

today in focus

19 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मोटर से चलने वाली एक लकड़ी की नाव में आग लग गई। इस घटना के बाद नाव कांगो नदी में पलट गई, जिसमें कम से कम 148 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुई घटना?

स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में शुक्रवार को बताया गया कि नाव महिलाओं और बच्चों सहित 500 यात्रियों को ले जा रही थी, जब मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कांगो नदी में यह पलट गई।बता दें, कांगो में नौका दुर्घटनाएं आम बात हैं। कांगो में पुराने लकड़ी के जहाज गांवों के बीच परिवहन का मुख्य साधन हैं और अक्सर उनमें क्षमता से अधिक सामान भरा होता है। इस वजह से कांगो में नाव दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती है।

सैकड़ों लोग हैं लापता

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का अनुमान है कि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। पहले मृतकों की संख्या 50 बताई गई थी। एचबी कोंगोलो नामक नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई, यह नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 100 बचे लोगों को स्थानीय टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया। जबकि जलने से घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

खाना बनाने के दौरान लगी आग

नदी आयुक्त कॉम्पीटेंट लोयोको ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह घटना तब हुई जब एक महिला जहाज पर खाना बना रही थी, तभी आग लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि तैरने में असमर्थ होने के कारण पानी में कूदने से महिलाओं और बच्चों सहित कई यात्रियों की मौत हो गई।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special