महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां इंद्रायणी नदी पर पुल ढह गया। जब ब्रिज गिरा, तब उसपर कई लोग मौजूद थे। इस हादसे में 20-25 पर्यटकों के बहने और 5 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है।इसे लेकर वीडियो भी सामने आए हैं।
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस और रेस्क्यू की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
20-25 पर्यटक नदी में डूबे
पिंपरी-चिंचवड़ आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए यह पुल बना है। इसके जरिए लोग इस पार से उस पार जाते थे। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। कितने लोग डूबे हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 20 से 25 लोग डूबे हैं।
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का हिस्सा गिरा, 20-25 पर्यटक बहे, सामने आया Video pic.twitter.com/o2BmznP2iR
— Deepak Pandey (@deepakpandeynn) June 15, 2025
जर्जर स्थित में था पुल
बताया जा रहा है यह पुल जर्जर स्थिति में था। पुल पर कुछ लोग बाइक आए थे। ओवरवेट होने की वजह से पुल का हिस्सा गिरा गया। घटनास्थल पर मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद है। रेस्क्यू टीम की ओर से राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Author: Harsh Sharma
Journalist