Breaking News
महाकुंभ जाने की जिद्द! ट्रेन में नहीं मिला टिकट… मुंबई से प्रयागराज स्कूटी से चल दिया ये शख्स 45 KM की दूरी चार मिनट में की तय, हुए सस्पेंड; 28 फरवरी को होना था रिटायर जालंधर के युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट जालंधर में साइबर ठगी: फर्जी SHO बन किया डिजिटल अरेस्ट, व्यापारी से 6 लाख की ठगी Mrs. Chandigarh” का काला सच: ग्लैमर की आड़ में 5 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचा! जालंधर: महिला की हरकत से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में कैद, महिला हिरासत में इंग्लैंड में बैठी प्रेमिका ने रची साजिश, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी का साथी भी गिरफ्तार पंजाब में फिरोजपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 9 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर EC की रेड, कपूरथला हाउस में पैसे बांटे जाने की शिकायत

केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस को वापस भेजा गया, दिल्ली पुलिस बोली- Z प्लस सिक्योरिटी के दौरान…

February 3, 2025 11:43 am

today in focus

27 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया गया है। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पार्टी का प्रमुख होने की वजह से पंजाब पुलिस केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती रहती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं. उन्होंने पटियाला में संवाददाताओं से कहा कि आज दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया है। पंजाब के डीजीपी ने कहा कि हमने अपनी चिंताएं बताई हैं। हम उनके संपर्क में रहेंगे। हम दिल्ली पुलिस के साथ अपने इनपुट्स शेयर करते रहेंगे।

वहीं, दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को Z प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। वो दूसरे राज्य की सुरक्षा की नहीं ले सकते और न और न उनको दूसरे राज्य से सुरक्षा मिल सकती है। ये कानूनी तौर पर गलत है। अगर दूसरे राज्य के VVIP आते हैं और उनके साथ सुरक्षा होती है, तो वो भी 72 घंटे ही सिक्योरिटी रख सकते हैं। उसके लिए भी दिल्ली पुलिस को जानकारी देनी होती है।अगर जानकारी नहीं देते हैं, तो ये कानूनन गलत है।

केजरीवाल को मिली है जेड प्लस सुरक्षा

दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP सिक्योरिटी के अधिकारियों ने पत्र लिखकर दिल्ली के आसपास पंजाब पुलिस की आवाजाही के बारे में सवाल उठाए थे। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब में AAP की सरकार है। ऐसे में पंजाब के आम आदमी पार्टी के बड़े नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली आ रहे हैं।

केजरीवाल को सुरक्षा क्यों दे रही थी पंजाब पुलिस?

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी पंजाब में रूलिंग पार्टी है और उसके मुखिया केजरीवाल पर हाई लेवल का खतरा है। हाल ही में खुफिया एजेंसियों द्वारा भी खालिस्तानी और चरमपंथी संगठनों से केजरीवाल की जान को ख़तरे का अलर्ट मिला था। खतरे की आशंका और अलर्ट की वजह से पंजाब पुलिस की एक टीम भी केजरीवाल को सुरक्षा दे रही थी।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: