Breaking News
मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तारी गलत; AAP विधायक ने ही उठा दिया सवाल डिफॉल्टर घोषित हुआ मशहूर प्रॉपर्टी डीलर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप 540 करोड़ की ड्रग मनी, पत्नी की संपत्ति में इज़ाफा — मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने, जानिए क्या हैं आरोप पंजाब में AAP ने किए नए हलका इंचार्ज नियुक्त,इन 5 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी 2027 के चुनावों के बाद भगवंत मान को देश छोड़कर भागने नहीं देंगे — मजीठिया के घर पड़ी रेड से भड़कीं हरसिमरत बादल चुनाव प्रचार से गायब रहे राजा वड़िंग, अब आशु ने तोड़ी चुप्पी – कहा, “निमंत्रण का इंतज़ार क्यों? पार्टी के लिए खुद करना चाहिए था प्रचार” बरसात से पहले ही टूटी सड़कों ने खोल दी प्रशासन की पोल,जालंधर में सड़कें बनीं मौत का गड्ढा — कौन लेगा ज़िम्मेदारी? Punjab Weather Today: आज 8 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 30 जून तक भारी बारिश की संभावना Ludhiana Election: आशु की हार के बाद राजा वडिंग की इस पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल Jalandhar के बर्लटन पार्क में नहीं लगेंगे पटाखे! DC ने दिए नए निर्देश

शादी के 30 दिन बाद पति की चाकू मारकर हत्या… लड़की और उसकी मां का एक ही प्रेमी से था अफेयर

June 26, 2025 12:33 pm

today in focus

21 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

एक हैरान कर देने वाली घटना में एक नवविवाहिता को शादी के महज एक महीने बाद अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतक की पत्नी ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता मुख्य आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों का एक ही बैंक कर्मचारी के साथ अवैध संबंध था, जो इस समय फरार है।

पूरा मामला इस साल फरवरी में शुरू हुआ जब तेजेश्वर के परिवार ने उसका रिश्ता कुरनूल की रहने वाली ऐश्वर्या से तय किया। शादी 18 मई को हुई, लेकिन उससे पहले, 13 फरवरी को तय होने के कुछ ही दिन बाद, ऐश्वर्या अचानक गायब हो गई। अफवाहें थीं कि वह एक बैंक कर्मचारी के साथ भाग गई है। हालांकि, 16 फरवरी को वह वापस लौटी और दावा किया कि वह अपनी दोस्त के घर गई थी।

आंसुओं के साथ ऐश्वर्या ने तेजेश्वर को भरोसा दिलाया कि वह उससे सच्चा प्यार करती है। शुरुआती संदेह के बावजूद दोनों परिवारों ने शादी के लिए हामी भर दी। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही परेशानियों की शुरुआत हो गई। तेजेश्वर ने नोटिस किया कि ऐश्वर्या लगातार किसी से फोन पर बात करती रहती थी और उससे दूरी बना रही थी।

17 जून को तेजेश्वर अचानक लापता हो गया। उसके भाई ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में जो खुलासे हुए, वो चौंका देने वाले थे।

पूछताछ में ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता ने माना कि दोनों का एक ही बैंक कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध था। सुजाता लंबे समय से उस बैंककर्मी के साथ रिलेशनशिप में थी और बाद में ऐश्वर्या भी उसी में शामिल हो गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि ऐश्वर्या ने शादी के बाद भी उससे 2000 से ज्यादा बार बातचीत की।

पुलिस को शक है कि तेजेश्वर की हत्या के पीछे मकसद उसकी संपत्ति पर कब्जा और ऐश्वर्या के उस बैंककर्मी से रिश्ते में तेजेश्वर की रुकावट था। पुलिस का मानना है कि फरार बैंककर्मी ने सुपारी देकर हत्या करवाई और अपने ड्राइवर को भी भेजा।

तेजेश्वर को एक कार में 10 एकड़ ज़मीन का सर्वे कराने के बहाने बैठाया गया। कार में बैठते ही आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को पनयम इलाके के पास फेंक दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल फरार बैंक कर्मचारी और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस इस जघन्य साजिश की पूरी परतें खोलने के लिए गहन जांच कर रही है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special