Vande Bharat 24 Exclusive
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ के पास रविवार सुबह बादल फटने की घटना में एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8 से 9 मजदूर लापता हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मजदूर पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच टेंट लगाकर निर्माण कार्य कर रहे थे। रविवार सुबह बादल फटने के बाद से इनका कोई सुराग नहीं मिला है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित, कई सड़कें बंद
बादल फटने का असर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पड़ा है। सिलाई बैंड के पास कई स्थानों पर सड़कें मलबे में दब गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है और सड़कों को खोलने के लिए NH बड़कोट को सूचित कर दिया गया है।
इसी तरह नौगाँव ब्लॉक और राजगढ़ी तहसील के कुथनौर क्षेत्र में भी बादल फटने की वजह से कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस क्षेत्र से किसी जनहानि की खबर नहीं है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया है। बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ के पास रविवार सुबह बादल फटने की घटना में एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8 से 9 मजदूर लापता हो गए हैं।
#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand | 8-9 workers staying at an under-construction hotel site went missing after the construction site was damaged due to a cloud burst in Silai Band on Barkot-Yamunotri Marg. Yamunotri Marg has also been affected: Uttarkashi DM Prashant Arya
— ANI (@ANI) June 29, 2025
Rescue… pic.twitter.com/k6FiyZCdCa
घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मजदूर पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच टेंट लगाकर निर्माण कार्य कर रहे थे। रविवार सुबह बादल फटने के बाद से इनका कोई सुराग नहीं मिला है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित, कई सड़कें बंद
बादल फटने का असर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पड़ा है। सिलाई बैंड के पास कई स्थानों पर सड़कें मलबे में दब गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है और सड़कों को खोलने के लिए NH बड़कोट को सूचित कर दिया गया है।
इसी तरह नौगाँव ब्लॉक और राजगढ़ी तहसील के कुथनौर क्षेत्र में भी बादल फटने की वजह से कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस क्षेत्र से किसी जनहानि की खबर नहीं है।उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बादल फटने से भारी तबाही, चारधाम यात्रा पर रोक,8-9 मजदूर लापता

Author: Harsh Sharma
Journalist