Breaking News
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कोटली गांव के व्यक्ति की मौत पंजाब में कोरोना से बढ़ीं मौतें, सरकार ने मास्क किया अनिवार्य! कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें पूरी जानकारी Jalandhar पुलिस का सख्त Action, Duggal Chaap मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार जेल में बंद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत, अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इस कंपनी के सभी कांट्रैक्ट किए रद्द, 3 साल की लगाई रोक पंजाब में Red Alert घोषित, लुधियाना, बठिंडा सहित 8 जिलों में जारी हुई चेतावनी निहंग सिंहों ने किया कमल भाभी का ‘सोधा’! शोरूम प्रमोशन के बहाने ले गए और गैरेज में कर दी हत्या न्याय नहीं मिला तो बंद होगा जालंधर, व्यापारी बोले- अब आरपार की लड़ाई Spa Center में Raid करने गई पुलिस के उड़े होश, लड़कियों से करवाया जा रहा था… विजिलेंस की रेड से सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप, लाखों की नकदी बरामद, स्टेनो गिरफ्तार, अधिकारी फरार – जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों को धमकाने वाले अमृतपाल सिंह मेहरों पर बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

June 14, 2025 6:39 pm

today in focus

1 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों को लगातार धमकाने वाले निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाउंट प्लेटफॉर्म द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई है जब कई महिला इंफ्लुएंसरों ने उसे लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

गौरतलब है कि हाल ही में लुधियाना की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कौर उर्फ ‘भाभी’ की हत्या के बाद अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी खुद ली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था।

लगातार मिल रही थीं धमकियां

कंचन कौर की हत्या के बाद अमृतसर की दो अन्य इंफ्लुएंसर—दीपिका लूथरा और सिमरनप्रीत कौर उर्फ प्रीत जट्टी—को भी अमृतपाल सिंह द्वारा धमकियां दिए जाने की शिकायतें सामने आईं। बताया गया है कि अमृतपाल सिंह लगातार इन दोनों महिलाओं को सोशल मीडिया के जरिए धमका रहा था, जिससे उनमें दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस से मांगी सुरक्षा

धमकियों से परेशान होकर दीपिका लूथरा ने बीते दिन अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और अपनी सुरक्षा की मांग की। वहीं, प्रीत जट्टी ने भी सोशल मीडिया पर लाइव आकर रोते हुए धमकियों का दर्द साझा किया और न्याय की गुहार लगाई।

सोशल मीडिया पर बैन, जांच जारी

बढ़ते विवाद और शिकायतों के बाद अमृतपाल सिंह मेहरों के इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह मामला अब साइबर अपराध और महिला सुरक्षा दोनों ही पहलुओं से गंभीर होता जा रहा है, जिस पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special