Breaking News
जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी पंजाब में 15,16,17 को बंद रहेंगे स्कूल, एक साथ 3 छुट्टियां गुरदासपुर: सांझ केंद्र की महिला इंचार्ज रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, कई कर्मचारियों से जबरन वसूलती थी पैसे श्मशान घाट में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए भाजपा नेता, वीडियो वायरल थ्री स्टार कॉलोनी में आठ महीनों से सीवरेज जाम, घरों में घुस रहा गंदा पानी; लोगों ने दी धरने की चेतावनी जालंधर में कांग्रेस पार्षद बंटी नीलकंठ के साथ मारपीट मामले में निखिल अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ीं दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के दबे होने की आशंका प्रताप बाजवा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो मंत्रियों पर दर्ज किया केस भोलेनाथ से बस एक प्रार्थना: “पापा को कुछ न हो…” — अस्पताल के बाहर खड़ा बेटा बना सच्चा शिवभक्त जालंधर में कांग्रेसी पार्षद BUNTY NEELKANTH और AAP नेता NIKHIL ARORA के बीच मारपीट, मंदिर परिसर में मचा हंगामा

अमेरिका से फरार मोनिका कपूर 26 साल बाद सीबीआई की गिरफ्त में, आज रात भारत पहुंचेगी धोखाधड़ी की आरोपी

July 13, 2025 5:28 am

today in focus

21 Views

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया जा रहा है। पिछले 26 वर्षों से फरार चल रही मोनिका कपूर को सीबीआई की एक टीम ने अमेरिका में हिरासत में लिया और बुधवार रात तक उसे भारत लाया जाएगा। इसे भारत की जांच एजेंसियों की एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मोनिका कपूर को न्यूयॉर्क स्थित यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट) द्वारा भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत भेजने की मंजूरी दी गई थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मोनिका के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि भारत में उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट ने माना कि यह संयुक्त राष्ट्र यातना विरोधी कन्वेंशन के उल्लंघन का मामला नहीं बनता।

मोनिका कपूर पर 1999 में अपने भाइयों राजन खन्ना और राजीव खन्ना के साथ मिलकर ज्वेलरी कारोबार में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कच्चे माल के शुल्क-मुक्त आयात के लिए लाइसेंस लेने का आरोप है। इस धोखाधड़ी से भारत सरकार को करीब 5.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

मोनिका दिल्ली स्थित ओवरसीज नाम की कंपनी की मालकिन है। जांच के अनुसार, फर्जी शिपिंग बिल, चालान और बैंक सर्टिफिकेट बनवाकर इन लोगों ने सरकार से ड्यूटी-फ्री गोल्ड आयात करने के लिए छह लाइसेंस प्राप्त किए, जिनकी कीमत 2.36 करोड़ रुपये थी। बाद में इन लाइसेंसों को गुजरात की दीप एक्सपोर्ट्स कंपनी को ऊंचे दामों पर बेच दिया गया, जिससे सरकार को 1.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

CBI ने 31 मार्च 2004 को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2017 में मोनिका के दोनों भाइयों को दोषी करार दे दिया। लेकिन मोनिका जांच में शामिल नहीं हुई और 2006 में कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। 2010 में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

CBI ने 19 अक्टूबर 2010 को अमेरिका से प्रत्यर्पण का औपचारिक अनुरोध किया था। कई वर्षों की कानूनी प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के बाद अब जाकर मोनिका कपूर को भारत लाया जा रहा है। यह भारत की एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special