Breaking News
पंजाब में छुट्टी की घोषणा: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें पूरी जानकारी पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल, इस मंत्री के पास अब रह गया सिर्फ ही एक ही विभाग जालंधर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की छुट्टी, धनप्रीत कौर बनीं नई कमिश्नर, जालंधर के 2 DCP की भी छुट्टी पंजाब मै बड़ी वारदात महिला ने 2 साल की बच्ची के साथ नहर में लगाई छलांग मधुबनी कॉलोनी में 20 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान पंजाब में सरकारी गेहूं को लेकर धड़ाधड़ चलीं गोलियां, 3 लोग घायल; आखिर क्या था पूरा विवाद पंजाब CM ऑफिस के बाहर हंगामा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों के साथ तू-तू मैं-मैं दिल्ली के शिक्षा मॉडल को नहीं करेंगे बर्दाश्त, मनीष सिसोदिया ने किया पंजाब के स्कूलों का दौरा तो नाराज हुआ टीचर्स संघ रेल मंत्री रवनीत बिट्टू और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच टकराव, CM ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा Jasmine Sandlas फिर विवादों में, थाने पहुंचा मामला, जानें क्यों

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा बने डिप्टी CM, विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर

February 22, 2025 2:33 pm

today in focus

17 Views

Delhi New CM : भाजपा ने करोड़ों लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए शालीमार बाग से जीत दर्ज करने वाली रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। लंबे समय से इस पर चर्चा हो रही थी कि रेखा गुप्ता को ही नया सीएम बनाया जा सकता है, और अब इस पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है।

इसके अलावा, भाजपा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को दिल्ली का नया डिप्टी सीएम चुना है।

गौरतलब है कि आज आरएसएस ने भी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था। भाजपा के दोनों पर्यवेक्षक, रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़, ने सभी विधायकों से एक-एक करके चर्चा की और फिर रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति जताई। इसके अलावा, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था, जहां वे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की सचिव भी रह चुकी हैं। उनका प्रभाव शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखा जाता है। उनके परिवार की जड़ें हरियाणा के जींद जिले के जुलाना से जुड़ी हैं, जहां उनका परिवार व्यापार करता है। उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कार्यरत थे, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया।

वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता को भाजपा के कोर वोट बैंक का प्रतिनिधि माना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हुई। वर्तमान में भाजपा के किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं हैं, ऐसे में रेखा गुप्ता को यह जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: