Breaking News
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कोटली गांव के व्यक्ति की मौत पंजाब में कोरोना से बढ़ीं मौतें, सरकार ने मास्क किया अनिवार्य! कोविड को लेकर एडवाइजरी जारी, जानें पूरी जानकारी Jalandhar पुलिस का सख्त Action, Duggal Chaap मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार जेल में बंद अमृतपाल की टिंडर चैट ने बढ़ाई मुसीबत, अमृत संधू बनकर लड़कियों से करता था अश्लील चैट पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इस कंपनी के सभी कांट्रैक्ट किए रद्द, 3 साल की लगाई रोक पंजाब में Red Alert घोषित, लुधियाना, बठिंडा सहित 8 जिलों में जारी हुई चेतावनी निहंग सिंहों ने किया कमल भाभी का ‘सोधा’! शोरूम प्रमोशन के बहाने ले गए और गैरेज में कर दी हत्या न्याय नहीं मिला तो बंद होगा जालंधर, व्यापारी बोले- अब आरपार की लड़ाई Spa Center में Raid करने गई पुलिस के उड़े होश, लड़कियों से करवाया जा रहा था… विजिलेंस की रेड से सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप, लाखों की नकदी बरामद, स्टेनो गिरफ्तार, अधिकारी फरार – जानिए पूरा मामला

Sunjay Kapur Death: घोड़े से गिरे और थम गई सांसें.. एक छोटी सी मधुमक्खी की वजह से चली गई करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की जान

June 14, 2025 9:13 pm

today in focus

20 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

53 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। करिश्मा से संजय ने साल 2016 में तलाक ले लिया था, दोनों के 2 बच्चे हैं। संजय मौत के वक्त इंग्लैंड में थे, बताया जा रहा है कि वो पोलो खेलते वक्त अचानक से घोड़े से गिर गए और हार्ट अटैक की वजह से उनकी डेथ हो गई। हालांकि, संजय घोड़े से गिरे किस वजह से इस बारे में काफी कम जगह पर जानकारी दी गई है।

बिजनेसमैन संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। कानूनी लड़ाई के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपना रास्ता अलग कर लिया। तलाक के कुछ वक्त के बाद ही संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। संजय की डेथ की बात करें, तो वो 13 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, इसी बीच एक छोटी से मधुमक्खी की वजह से उन्हें अपनी जान गवानी पड़ गई।

मधुमक्खी ने ले ली जान

दरअसल, संजय पोलो खेलते वक्त जब घोड़े के साथ दौड़ रहे थे, तो मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उसने उनके गले में डंक मार दी। मधुमक्खी के डंक के चलते संजय को दिल का दौरा पड़ा, उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय खुद की पोलो टीम चलाते थे, जिसका नाम ऑरियस था। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वो फेमस होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।

2016 में हुए थे अलग

संजय की अचानक डेथ की खबर से हर कोई हैरान है। ये खबर सुनने के बाद से करीना कपूर और सैफ अली खान करिश्मा कपूर से मिलने पहुंचे हैं। संजय और करिश्मा के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से पहले संजय एक और रिश्ते में थे, जिससे उनका तलाक हो चुका था। करिश्मा और संजय ने अरेंज मैरिज की थी, जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, साल 2014 में जब दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया, तो हर कोई हैरान था। बाद में दोनों 2016 में अलग हो गए।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special