Punjab

ट्रैवल एजेंट्स की ठगी का शिकार हुईं भारतीय महिलाएं

ओमान में फंसी भारतीय महिलाएं

पंजाब से राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने पिछले दिनों कुछ नक़ली ट्रैवल एजेंट्स की ठगी का शिकार हुईं, ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं का वीडियो ट्वीट किया था.

इसके बाद भारत सरकार की मदद से इनमें से कुछ महिलाओं को वापस भारत लाया गया. लेकिन सवाल यह है कि भारतीय महिलाएं ओमान क्यों जा रही हैं और नक़ली ट्रैवल एजेंट्स उन्हें किस तरह अपने झांसे में लेते हैं.