लखनऊ से शारजाह जा रहे इंडिगो के विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक, जयपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
वंदे भारत- राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है; जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई है. इंडिगो का यह विमान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से उड़ान भर कर शारजाह जा रहा था.विमान के रफ्तार पकड़ते ही फ्लाइट के क्रू मेंबर को बताया गया कि विमान में सवार एक यात्री को हार्ट अटैक आया है. इसे अफरा-तफरी का माहौल हो गया. विमान के क्रू मेंबर ने तत्काल इसकी सूचना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी और आपात लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी. जयपुर एयरपोर्ट ATC के अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने शारजाह जा रहे विमान को तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति प्रदान कर दी.

इंडिगो के विमान ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शारजाह के लिए उड़ान भरी थी. विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यात्रा कर रहे एक यात्री को दिल का दौरा पड़ गया. जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1423 लखनऊ से शारजाह के लिए रविवार रात को 9:45 बजे उड़ान भरी थी. विमान के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद ही पायलट को सूचना दी गई कि एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा है. पायलट ने इसकी सूचना तत्काल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी. साथ ही आपात लैंडिंग की अनुमति भी मांगी. क्लीयरेंस मिलते ही इंडिगो के विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया. इसके बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इससे पहले मई में भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 विमानों की आपात लैंडिंग कराई गई थी. दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराना पड़ा था. इंदौर- दिल्ली आने वाली इंडिगो 6E-2174 को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था. इसके अलावा राजकोट-दिल्ली और झारसुगुड़ा-दिल्ली फ्लाइट को भी जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया था. आपात लैंडिंग से पहले जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया गया था, ताकि विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट को तैयार किया जा सके.

राखी का त्योहार करीब आ रहा है. इस दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर सबसे ज़्यादा बोझ रहता है. राजस्थान में इस दिन रोडवेज की बसों में सबसे ज्यादा यात्री सफर करते हैं. इस बार रोडवेज की हालत खस्ता है और रेलवे में भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है, लेकिन इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर एयरलाइंस कंपनियों ने किराए में बढ़ोतरी नहीं की है. राखी से ठीक एक दिन पहले 28 अगस्त तक सभी एयरलाइंस कंपनियां नियमित किराया ही वसूल रही हैं. यदि रक्षाबंधन पर आप भी राज्य से बाहर जाना चाहते हैं और रेल में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा तो फ्लाइट में टिकट बुक करा सकते हैं.
