उद्योगपति नरेंद्र सग्गु को जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ की फिरोती मांगी
विदेशी नंबर से आई कॉल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बिजनेसमैन हिंद पंप के मालिक नरिंदर सिंह सग्गू को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली
जानकारी के मुताबिक फिरौती मांगने वाले ने कहा कि अगर उसे पैसे ना मिले तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को गोलियों से मार देंगे।
वंदे भारत 24 -: फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने कारोबारी के पूरे परिवार को उड़ा देने की धमकी दी है जालंधर के एक बड़े बिजनेसमैन हिंद पंप के मालिक नरिंदर सिंह सग्गू को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है और 5 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक फिरौती मांगने वाले ने कहा कि अगर उसे पैसे ना मिले तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को गोलियों से मार देंगे।
धमकी के कुछ दिनों बाद FIR दर्ज कराई
जानकारी के मुताबिक नरिंदर सग्गू ने अपना मोबाइल बंद किया तो फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे के फोन पर भी यही धमकी दी। इस धमकी के कॉल से पूरा परिवार घबरा गया। पर इस धमकी के कुछ दिन बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
Whatsapp पर रात डेढ़ बजे आई कॉल
थाना नंबर 8 की पुलिस की तरफ से दर्ज FIR में नरिंदर सग्गू ने बताया कि 25 मई को देर रात डेढ़ बजे उन्हें Whatsapp पर विदेशी नंबर से कॉल आई। उन्होंने उक्त कॉल नहीं उठाई लेकिन बार-बार कॉल आने के कारण उन्होंने फोन उठा लिया। फोन करने वाल व्यक्ति के पास उनकी काफी जानकारी थी। उसने कहा कि अगर उन्हें 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनके सिर पर गोलियां मार कर हत्या कर देंगे।
फोन बंद करने पर बेटे को मिली धमकी

नरिंदर सग्गू ने आगे बताया कि उन्होंने अपना मोबाइल बंद किया तो फरौती मांगने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे के नंबर पर उसी नंबर से फोन कर दिया। जैसे ही उनके बेटे ने फोन उठाया तो आरोपी ने उससे भी 5 करोड़ रुपए मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने कारोबारी के पूरे परिवार को उड़ा देने की धमकी दी है।
पुलिस कॉल ट्रेस करने में जुटी थाना इंचार्ज प्रदीप सिंह ने कहा कि साइबर सैल की मदद से कॉल ट्रेस करने कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर लिया जाएगा।
