Crime

पिस्तौल के बल पर उद्योगपति के बेटे का अपहरण,श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छपाई करता है परिवार

वंदे भारत- अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में एक उद्योगपति के बेटे के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। उद्योगपति भाई चतर सिंह और भाई जीवन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छपाई करते हैं।उनका परिवार बुधवार रात खाने के लिए रंजीत एवेन्यू आया था। परिवार ने केएफसी की तरफ अपनी गाड़ी पार्क की।


बच्चों ने कहा कि उन्हें कुछ खाना नहीं है, वे कार में ही बैठेंगे। इस पर बच्चों के माता-पिता बच्चों को गाड़ी में ही छोड़ कर हवेली में चले गए। इसी दौरान चार लोग आए और पिस्तौल के बल  पर उन्होंने कार में से बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस इसे कार छीनने का मामला बता रही है।रंजीत एवेन्यू के थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं उद्योगपति का परिवार दहशत में है और किसी के साथ भी बात करने को तैयार नहीं है।