Canada Plane Crash: कनाडा केपीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया।
19 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक “घटना” हुई और 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।
हादसे में आठ लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य सात को हल्की चोटें आई हैं।
मिनियापोलिस से आई इस फ्लाइट में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूत्रों के अनुसार, विमान के पलटने और आग लगने के कारणों सहित दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।
Here pic.twitter.com/3tAwjYGuVZ
— Bir Acayip Adam (@Tr19192) February 17, 2025
सभी लोग सुरक्षित
क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई।क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई।

Author: Harsh Sharma
Journalist