जालंधर: पंजाब का मशहूर ‘कुल्हड़ पिज्जा’ कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय तक विवादों में घिरे रहने के बाद यह जोड़ा अब भारत छोड़कर यूनाइटेड किंगडम (UK) में बस गया है, जहां वे TikTok पर सक्रिय हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं।
हाल ही में, साहज अरोड़ा को कुछ पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने TikTok पर रोस्ट किया, जिस पर Sahej Arora ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ट्रोल्स को चेतावनी दी और कहा कि बार-बार उसके अतीत को उधेड़ना बंद करें।
“मैं अब पुराने विवादों से आगे बढ़ चुका हूं”
साहज अरोड़ा ने कहा कि वह यूके में TikTok बनाकर अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी पुराने विवादों से जोड़कर उसे निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसे धर्म के नाम पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
“जो लोग पहले पगड़ी नहीं पहनते थे, वही आज सिख धर्म का नाम लेकर मुझे शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं”, साहज ने कहा
उन्होंने दो साल पहले हुए विवाद का ज़िक्र करते हुए कहा कि उस मामले में उसने संबंधित लड़कियों के चेहरे भी नहीं दिखाए थे ताकि उनका भविष्य खराब न हो। इसके बावजूद, वही मुद्दा बार-बार उछाला जा रहा है।
“मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश चल रही है”
Sahej का दावा है कि यह सब एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है जिसके ज़रिए सोशल मीडिया और व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूके में उन्हें ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां तक कि उनके इमीग्रेशन कारोबार से जुड़े साथी को भी निशाना बनाया जा रहा है। Sahej का कहना है कि कई म्यूजिक स्टूडियो अब उसके साथ गाने रिकॉर्ड करने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
Sahej अरोड़ा की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है कि ट्रोलिंग की सीमा क्या होनी चाहिए और किस हद तक किसी के अतीत को उसकी वर्तमान पहचान पर हावी किया जाना चाहिए।

Author: Harsh Sharma
Journalist