वन्दे भारत 24 न्यूज़ का किसी ओर वेब पोर्टल, चैनल, न्यूज़ पेपर ओर सोशल प्लेटफार्म से कोई भी सम्बन्ध नहीं है।
Breaking News
मजीठिया के करीबी की गिरफ्तारी: जालंधर-अमृतसर कनेक्शन भी सामने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर तेज़ी से काम कर रही सरकारी टीमें CM रेखा गुप्ता दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन से ज्यादा आतंकियों को किया गिरफ्तार संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारी की मौत, बहन ने हत्या का शक जताया लोहियां में मां-बेटी से दरिंदगी—पुलिस का कड़ा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ़्तार पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की घोषणा, राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ जालंधर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, बस स्टैंड अनिश्चितकाल के लिए बंद जालंधर बच्ची हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर ASI मंगतराम डिसमिस, पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख आप नेता दलजीत राजू पर तड़के 1:30 बजे चली गोलियां, बाल-बाल बची जान फगवाड़ा: दिनदिहाड़े घर में चोरी, लाखों की नकदी और सोने के गहने चोरी

स्विट्जरलैंड भागने का बना रहा था प्लान,बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ मेहुल चोकसी

December 1, 2025 8:35 am

today in focus

244 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है, जो 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक है। ये जानकारी सीबीआई सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

2018 में भारत से भागने के बाद उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए सालों से चल रहे प्रयासों में उसकी गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि चोकसी को सीबीआई के अनुरोध पर गिरफ्तार गया। उसको बेल्जियम में भारतीय एजेंसियों की ओर से बेल लोकेट किया गया है। दरअसल, साल 2021 के आखिरी में वह एंटीगुआ से फरार हो गया था। इस भगोड़े को लेकर दो महीने से भारतीय जांच एजेंसिया बेल्जियम एजेंसियों के संपर्क में थीं, जिसके बाद ये बड़ा एक्शन लिया गया है। भगोड़ा चोकसी इस समय पुलिस हिरासत में है। चोकसी की कानूनी टीम का कहना है कि वह मेहुल चोकसी जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेगी और प्रत्यर्पण का विरोध करेगी।

मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में कथित भूमिका के लिए आरोपी हैं, जहां उन पर बैंक से 13,850 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वहीं, मेहुल चोकसी को लेकर मुंबई की एक कोर्ट दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है। पहला वारंट 23 मई 2018 दूसरा वारंट 15 जून 2021 को जारी किया गया था। ये वारंट पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में जारी किए गए थे।

बेल्जियम में रहने की इजाजत मांगी थी इजाजत

इससे पहले भगोड़ा कारोबारी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने की इजाजत मांगी थी। वह भारत से भागने के बाद बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। उसकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया। हालांकि, उसने रेजीडेंसी हासिल प्राप्त करने और भारत में प्रत्यर्पण से बचने के प्रयास में बेल्जियम के अधिकारियों को गलत जानकारी और जाली कागजात सहित भ्रामक और मनगढ़ंत दस्तावेज पेश किए थे।

यह भी आरोप लगाया गया है कि मेहुल ने अपनी भारतीय और एंटीगुआ की नागरिकता का खुलासा नहीं किया। उसने आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी राष्ट्रीयता गलत बताई थी। सूत्रों का ये भी कहना है कि मेहुल चोकसी कथित तौर पर एक फेमस कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा था।

Vande Bharat 24
Author: Vande Bharat 24

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special