Punjab

आज से होगा IPL 2024 का आगाज, ओपनिंग मैच में चेन्नई और RCB के बीच भिड़ंत

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) सीजन का आगाज आज यानी 22 मार्च से होने जा रहा है| IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा|

इस मैच में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी| पांच बार की चैंपियन चेन्नई की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है| दूसरी ओर महिला प्रीमियर लीग में अपनी टीम के खिताब जीतने के बाद अब RCB की पुरूष टीम भी इस कमी को पूरा करना चाहेगी|

आज से होगा IPL 2024 का आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत उसके आक्रामक बल्लेबाज और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज हैं| आज CSK और RCB के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है| चेन्नई की टीम ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था| इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे अपना छठा खिताब हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे, क्योंकि एमएस धोनी शायद आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आएंगे| एमएस धोनी ने सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को दे दी|

चेन्नई की टीम में खतरनाक खिलाड़ी मौजूद

सीएसके ने रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर, समीर रिजवी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल करके अपनी टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों का मजबूत स्क्वाड अपने साथ रखा है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही, वे प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान हैं| अंगूठे की चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर डेवोन कॉन्वे की जगह न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने ली है. वहीं मध्यक्रम में उनके हमवतन डेरिल मिचेल होंगे|