ISPL सीजन 3 का भव्य आग़ाज़, सूरत में सितारों की चमक
10…jan..सूरत में आयोजित इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) सीजन 3 का उद्घाटन समारोह बेहद भव्य और यादगार रहा। इस खास मौके पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई दिग्गज एक साथ नजर आए, जिससे आयोजन की रौनक कई गुना बढ़ गई। समारोह में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, साउथ सुपरस्टार राम चरण और महानायक अमिताभ बच्चन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा।
उद्घाटन के दौरान सचिन तेंदुलकर और राम चरण ने अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। तीनों हस्तियों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत देखने को मिली। सचिन और राम चरण ने अमिताभ बच्चन को ISPL से जुड़े उनके योगदान और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के लिए बधाई दी। इस दौरान मंच पर मुस्कान, सम्मान और आपसी अपनापन साफ झलक रहा था।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ शानदार लेजर शो और संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। ISPL सीजन 3 के उद्घाटन ने यह साफ कर दिया कि यह लीग न केवल खेल बल्कि मनोरंजन का भी बड़ा मंच बन चुकी है।
आयोजकों ने बताया कि इस सीजन में रोमांचक मुकाबलों के साथ नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिलेगा, जिससे स्ट्रीट क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी।

