AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा,

वंदे भारत 24 आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आप नेता के खिलाफ कांग्रेस (Congress) के पूर्व पार्षद के सुसाइड केस में नामजद किया गया था।मामला कांग्रेस के पूर्व पार्षद स्वर्गीय विक्की कालिया से जुड़ा है। विक्की कालिया सुसाइड केस में वार्ड नंबर 64 के पार्षद के दावेदार ‘आप’ नेता राज कुमार शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि राज कुमार शर्मा को कालिया सुसाइड केस में नामजद किया गया था।
जैसे ही पुलिस ने राज कुमार को हिरासत में लिया तो उनके समर्थकों और ‘आप’ नेताओं ने थाना नंबर 1 का घेराव किया। आप नेताओं और उनके समर्थकों ने थाना घेर कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इससे वहां तनाव पैदा हो गया है।
पुलिस थाने का घेराव और थाने के बाहर जमकर हंगामा होते देखकर पुलिस के अधिकारियों ने थाना नंबर 8 और थाना नंबर 3 के प्रभारी को अपनी फोर्स के थाना नंबर 1 भेजा है। जबकि सी.आर.पी.एफ. की फोर्स भी लगा दी गई है।
