JalandharPunjab

जालंधर: एक्साइज ने शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 23 ठेके बंद, 4 के लाइसेंस निलंबित

जालंधर: एक्साइज विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बीयर और शराब के ठेकदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। एक्साइज विभाग द्वारा जालंधर और हरियाणा में शराब के ठेकों को क्रमशः 2 और 3 दिन के लिए सील करने के आदेश जारी किए गए। ऐसे में रामा मंडी समूह के 23 ठेके 24 और 25 सितम्बर को बंद रखे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर हरियाणा समूह के 26 ठेके 24 से 26 सितम्बर तक बंद रहेंगे। इसके अलावा, जालंधर ज़ोन के अंतर्गत आने वाले अमृतसर इलाके की 4 बारों का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार रामा मंडी समूह ने 16 सितम्बर को अमृतसर में 27 पेटियां शराब बेचीं थी, जोकि नियमों के खिलाफ है। हरियाणा समूह ने 10 सितम्बर को पठानकोट में 81 पेटियां शराब बेचीं। इसके परिणामस्वरूप दोनों समूहों के ठेकों को क्रमशः 2 और 3 दिन के लिए सील करने के आदेश जारी किए गए। पिछले दिन डिप्टी कमिशनर एक्साइज ने सहगल समूह पर शराब की तस्करी के मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और उसके सभी ठेके एक दिन के लिए बंद करवाए गए थे। इस कार्रवाई के माध्यम से विभाग नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की कोशिश जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *