breakingCrimePunjab

Jalandhar के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

Jalandhar के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

2,MARCH JALANDHAR : जालंधर शहर में सोमवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच करीब 10 से 12 निजी और सरकारी स्कूलों को एक गुमनाम ईमेल आईडी के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से हर स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में छात्रों को कक्षाओं से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया। अभिभावकों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल देखा गया।

इस बीच धमकी भेजने वाली ईमेल आईडी की साइबर सेल द्वारा गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *