exclusivenews

जालंधर SAD के EX-MLA टीनू AAP में नहीं होंगे शामिल: बोले- क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश;

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और जालंधर की आदमपुर सीट से विधायक पवन कुमार टीनू के आप में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस बीच टीनू ने साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, यह सिर्फ अफवाह है।टीनू ने कहा- मेरी क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है। सब अफवाह है।

बातचीत में पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा- मैं किसी शादी समारोह में फगवाड़ा आया हूं, मैं भी खबरें देखी कि ऐसी चर्चा चल रही है। मगर टिनू स्पष्ट किया है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये सिर्फ अफवाह है। किसी ने उनसे इस बात को लेकर संपर्क नहीं किया।

2014 में मिली हार

बता दें कि पवन कुमार टीनू जालंधर के आदमपुर और उसके आसपास के एरिया में अच्छी पकड़ रखते हैं। पवन कुमार टीनू 2012 में पहली बार पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए। शुरू से टीनू शिरोमणि अकाली दल के साथ रहे हैं।

उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें 70981 वोटों से हार मिली। टीनू 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। बीते चुनाव में वह कांग्रेस के सुरिंदर सिंह कोटले से हार गए थे।