Breaking News
पंजाब में ‘आप’ का संगठन विस्तार: दीपक बाली बने राज्य महासचिव, रोबिन सांपला को मिली जिला सचिव की कमान पंजाब में हैरान करने वाली घटना: आधी रात को अज्ञात लोग JCB मशीनों से ढहा गए आलीशान कोठी पंजाब में आज बजेगा खतरे का सायरन! जानिए आपके जिले में कितने बजे होगा ब्लैकआउट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट, विजीलेंस की कार्रवाई से बड़ी कंपनियों में हड़कंप बेकरी मालिक से ऐंठे थे 3 लाख रुपये, बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर अब विजिलेंस के शिकंजे में जालंधर में हुआ जोरदार धमाका, जानिए क्या है पूरा मामला गोलियों की आवाज से दहला पंजाब का यह इलाका, पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ ATP सुखदेव विशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार नितिन कोहली की ज्वाइनिंग में गैरमौजूद रहे मंत्री मोहिंदर भगत, क्या पार्टी हाइकमान ने बनाई दूरी ? AAP में शामिल हुए नितिन कोहली, बने जालंधर सेंट्रल प्रभारी; लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जल्द खोलेंगे दफ्तर

ATP सुखदेव विशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर गिरफ्तार

May 31, 2025 3:42 pm

today in focus

19 Views

अवैध निर्माणों से जुड़ी हो सकती है बड़ी जानकारी उजागर

Vande Bharat 24 Exclusive

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। एटीपी सुखदेव विशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस ने नगर निगम की एक और अधिकारी पर शिकंजा कसा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हरप्रीत कौर का नाम एक बेकरी मालिक के बयानों के आधार पर सामने आया है। बेकरी मालिक ने आरोप लगाया है कि उसने अपने निर्माण कार्य को वैध बनाने के लिए इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को लाखों रुपये की रिश्वत दी थी। इस मामले की जांच के बाद विजिलेंस ने हरप्रीत कौर को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद माडल टाउन इलाके में हुए अवैध निर्माणों का पूरा भंडाफोड़ हो सकता है। यह भी संभावना है कि इस कार्रवाई के जरिए नगर निगम में फैले अन्य भ्रष्टाचार के मामलों से भी पर्दा उठे।

गौरतलब है कि इससे पहले विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद सेंट्रल हलके में फर्जी नोटिस के जरिये कई अवैध निर्माणों से भारी वसूली का मामला सामने आया था। अब जालंधर वेस्ट में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की परतें खुलती नजर आ रही हैं। विजिलेंस की यह कार्रवाई नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special