Breaking News
पंजाब में छुट्टी की घोषणा: स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें पूरी जानकारी पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल, इस मंत्री के पास अब रह गया सिर्फ ही एक ही विभाग जालंधर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा की छुट्टी, धनप्रीत कौर बनीं नई कमिश्नर, जालंधर के 2 DCP की भी छुट्टी पंजाब मै बड़ी वारदात महिला ने 2 साल की बच्ची के साथ नहर में लगाई छलांग मधुबनी कॉलोनी में 20 घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान पंजाब में सरकारी गेहूं को लेकर धड़ाधड़ चलीं गोलियां, 3 लोग घायल; आखिर क्या था पूरा विवाद पंजाब CM ऑफिस के बाहर हंगामा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों के साथ तू-तू मैं-मैं दिल्ली के शिक्षा मॉडल को नहीं करेंगे बर्दाश्त, मनीष सिसोदिया ने किया पंजाब के स्कूलों का दौरा तो नाराज हुआ टीचर्स संघ रेल मंत्री रवनीत बिट्टू और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच टकराव, CM ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा Jasmine Sandlas फिर विवादों में, थाने पहुंचा मामला, जानें क्यों

CM मान जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं घर: 177 साल पुराने मकान में तैयारियां शुरू, पहले डिवीजन कमिश्नर रहते थे

February 22, 2025 2:56 pm

today in focus

45 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

Jalandhar: पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जल्द बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। ये वही घर है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस आवास में अब नए सोफे लगने शुरू हो गए हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जाल लगा दिए गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं।

शहर से बाहर मकान होने के चलते लिया फैसला

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर वहां मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, ताकि यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े।

छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की तलाश की गई। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई। पिछले 177 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं।

इन सुविधाओं से लैस होगा नया आवास

बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 4 ड्राइंग रूम, 4 शयनकक्ष, 3 कार्यालय कक्ष, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरों वाले पारिवारिक 2 फ्लैट भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। पिछले 177 वर्षों में 140 आयुक्त इस भवन में रह चुके हैंCM मान जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं घर: 177 साल पुराने मकान में तैयारियां शुरू, पहले डिवीजन कमिश्नर रहते थे

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: