Vande BHarat 24 Exclusive
शहर में एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, शेर सिंह कॉलोनी, बस्तियात में स्थित एक रिहायशी कॉलोनी को नगर निगम ने अवैध घोषित कर दिया है। इस कॉलोनी का निर्माण “भवानी प्रॉपर्टी लिंकर्ज” नामक प्रतिष्ठित फर्म द्वारा करवाया गया था।
निगम ने नियमों का उल्लंघन करने पर फर्म को पहले नोटिस भेजा था, लेकिन समय पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फर्म को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कॉलोनी में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री और विज्ञापन लगाए गए थे। इसके बाद निगम की ओर से वह सामग्री हटाकर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह कॉलोनी अवैध है और यहां प्लॉट न खरीदे जाएं।

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे इस कॉलोनी में किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी डीलिंग से बचें, अन्यथा उन्हें भविष्य में कानूनी और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सावधान रहें, जागरूक रहें — अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।

Author: Harsh Sharma
Journalist