Breaking News
मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तारी गलत; AAP विधायक ने ही उठा दिया सवाल डिफॉल्टर घोषित हुआ मशहूर प्रॉपर्टी डीलर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप 540 करोड़ की ड्रग मनी, पत्नी की संपत्ति में इज़ाफा — मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने, जानिए क्या हैं आरोप पंजाब में AAP ने किए नए हलका इंचार्ज नियुक्त,इन 5 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी 2027 के चुनावों के बाद भगवंत मान को देश छोड़कर भागने नहीं देंगे — मजीठिया के घर पड़ी रेड से भड़कीं हरसिमरत बादल चुनाव प्रचार से गायब रहे राजा वड़िंग, अब आशु ने तोड़ी चुप्पी – कहा, “निमंत्रण का इंतज़ार क्यों? पार्टी के लिए खुद करना चाहिए था प्रचार” बरसात से पहले ही टूटी सड़कों ने खोल दी प्रशासन की पोल,जालंधर में सड़कें बनीं मौत का गड्ढा — कौन लेगा ज़िम्मेदारी? Punjab Weather Today: आज 8 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 30 जून तक भारी बारिश की संभावना Ludhiana Election: आशु की हार के बाद राजा वडिंग की इस पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल Jalandhar के बर्लटन पार्क में नहीं लगेंगे पटाखे! DC ने दिए नए निर्देश

जालंधर: आईएएस बबीता क्लेयर के गनमैन ने की फायरिंग, युवक की टांग में लगी गोली

June 26, 2025 12:37 pm

today in focus

27 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

जालंधर के थाना 7 के अधीन आने वाले क्षेत्र छोटी बारादरी में शुक्रवार को एक फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना पिम्स अस्पताल के सामने घटी, जहां आईएएस अधिकारी बबीता क्लेयर के गनमैन द्वारा चलाई गई गोली हरप्रीत सिंह नामक युवक को लगी। घायल हरप्रीत को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय गनमैन बबीता क्लेयर के पति स्टीफन क्लेयर के साथ मौजूद था। स्टीफन क्लेयर ने बताया कि उनके घर के पास एक खाली प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने मजदूर को मालिक से बात करने को कहा, जिस पर झगड़ा हो गया। स्टीफन के अनुसार, झगड़े के बाद वे घर के अंदर चले गए, लेकिन कुछ समय बाद कुछ लोग आए और उनके गनमैन से झड़प हो गई। उन्होंने दावा किया कि दूसरा पक्ष भी हथियारों से लैस था। इसी दौरान आत्मरक्षा में गनमैन ने गोली चला दी, जो हरप्रीत सिंह की टांग में जा लगी।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी मॉडल टाउन और एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल मौके पर पहुंचे। एडीसीपी गिल ने बताया कि बबीता क्लेयर के गनमैन और निर्माण कार्य के लिए आए लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की गई। पुलिस ने गनमैन सुखकरण सिंह को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के दूसरे पक्ष के लखबीर सिंह ने बताया कि वे प्लॉट में मिट्टी डालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आए थे। जब वे दूसरी ट्रॉली लाने जा रहे थे, तभी गनमैन ने गोली चला दी। लखबीर ने आरोप लगाया कि गोली आईएएस बबीता क्लेयर के इशारे पर चलाई गई थी।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई है। दोनों पक्षों के दावों और घटनास्थल पर हथियारों की मौजूदगी की भी जांच की जा रही है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

50% LikesVS
50% Dislikes

Today's Special