Vande Bharat 24 Exclusive
जालंधर के मिलाप चौक स्थित प्रसिद्ध दुग्गल वेज रेस्टोरेंट पर कुछ अज्ञात उपद्रवियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान न केवल रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई बल्कि दुकान मालिकों पर भी गंभीर हमला किया गया। इस वारदात के बाद पूरे व्यापारी वर्ग में भारी रोष व्याप्त है।
पीड़ित परिवार से मिले ट्रेडर्स फोरम के सदस्य
घटना के बाद ट्रेडर्स फोरम के संस्थापक सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और एक आपात बैठक बुलाई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पीड़ितों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो शहर में जालंधर बंद का ऐलान किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन पर बना दबाव
व्यापारियों के बढ़ते रोष को देखते हुए ए.डी.सी.पी. नरेश डोगरा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायज़ा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चेतावनी: नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन
वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि अगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तो शनिवार से संघर्ष की शुरुआत की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने एक सुर में कहा है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे और दोषियों की गिरफ्तारी तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Author: Harsh Sharma
Journalist