पंजाब की राजनीति में होगी केजरीवाल की एंट्री
Vande Bharat 24 Exclusive
Jalandhar: दिल्ली विधानसभा के चुनाव हो चुके है। 8 फरवरी को चुनाव का रिजल्ट आ जाएगा और नई सरकार सत्ता में आ जाएगी। Exit poll की माने तो दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार जाने की तैयारी कर रही है और यहां पर भाजपा की सरकार आ सकती है। अगर ऐसे होता है तो आम आदमी पार्टी के पास सिर्फ पंजाब ही बेचेगा जहा उसकी सरकार होगी।
इसी के साथ यह भी क्यास लगाए जाने लगे है कि दिल्ली हार के बाद केजरीवाल का क्या बनेगा। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली हार के बाद केजरीवाल की पंजाब की राजनीति में एंट्री हो सकती है। कुछ दिन पहले लुधियाना से आप के विद्यायक गुरप्रीत गोगी ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद लुधियाना की यह सीट खाली चल रही है और 6 महीनों के भीतर यहां उपचुनाव होने है। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली हारने के बाद केजरीवाल लुधियाना से उपचुनाव लड़ सकते है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली हार के बाद केजरीवाल का पंजाब की राजनीति में दखल ज्यादा बढ़ जाएगा।
![Harsh Sharma](https://secure.gravatar.com/avatar/e40bce3401599c1dcae2e26aa18a9db3?s=96&r=g&d=https://vandebharat24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Harsh Sharma
Journalist