Breaking News
महाकुंभ जाने की जिद्द! ट्रेन में नहीं मिला टिकट… मुंबई से प्रयागराज स्कूटी से चल दिया ये शख्स 45 KM की दूरी चार मिनट में की तय, हुए सस्पेंड; 28 फरवरी को होना था रिटायर जालंधर के युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट जालंधर में साइबर ठगी: फर्जी SHO बन किया डिजिटल अरेस्ट, व्यापारी से 6 लाख की ठगी Mrs. Chandigarh” का काला सच: ग्लैमर की आड़ में 5 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचा! जालंधर: महिला की हरकत से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज में कैद, महिला हिरासत में इंग्लैंड में बैठी प्रेमिका ने रची साजिश, पत्नी और डेढ़ साल के बच्चे को दी दर्दनाक मौत बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी का साथी भी गिरफ्तार पंजाब में फिरोजपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 9 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर EC की रेड, कपूरथला हाउस में पैसे बांटे जाने की शिकायत

MMS कांड” वाले कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी फेमस दुकान छोड़ लिया ये बड़ा फैसला…

February 3, 2025 11:16 am

today in focus

50 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

Kulhad Pizza Couple: पंजाब के जालंधर शहर का फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल, सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा, अपने बच्चे के साथ अब ब्रिटेन शिफ्ट हो चुका है। यह कपल न केवल अपने अनोखे कुल्हड़ पिज्जा के लिए जाना जाता है, बल्कि हाल ही में विवादों और धमकियों की वजह से भी चर्चा में रहा।सोशल मीडिया पर मशहूर यह कपल अब यूके में नई शुरुआत करने जा रहा है।

विवादों के बाद देश छोड़ने का फैसला

कुछ महीनों पहले कपल का एक अश्लील वीडियो लीक हुआ था, जिसके कारण उन्हें भारी ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा। वीडियो लीक करने का आरोप उनके रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी पर लगा था। इसके अलावा, कपल के तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इन विवादों ने कपल को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने देश छोड़ने का फैसला लिया।

अनोखा आइडिया बना सफलता की पहचान

जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर नकोदर चौक तक, कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपने अनोखे पिज्जा के आइडिया से देशभर में पहचान बनाई। मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व किया जाने वाला यह पिज्जा फूड ब्लॉगर्स और खाने के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया। उनके इस इनोवेशन ने उन्हें छोटे से काउंटर से एक बड़े ब्रांड तक पहुंचा दिया।

नई शुरुआत के लिए ब्रिटेन रवाना

अब, सहज और रूप अरोड़ा ब्रिटेन में एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। विवादों और धमकियों के बावजूद, उनकी पहचान और कुल्हड़ पिज्जा का अनोखा आइडिया आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special

Read More Articles: