Breaking News
डिफॉल्टर घोषित हुआ मशहूर प्रॉपर्टी डीलर, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई से शहर में मचा हड़कंप 540 करोड़ की ड्रग मनी, पत्नी की संपत्ति में इज़ाफा — मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR की कॉपी आई सामने, जानिए क्या हैं आरोप पंजाब में AAP ने किए नए हलका इंचार्ज नियुक्त,इन 5 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी 2027 के चुनावों के बाद भगवंत मान को देश छोड़कर भागने नहीं देंगे — मजीठिया के घर पड़ी रेड से भड़कीं हरसिमरत बादल चुनाव प्रचार से गायब रहे राजा वड़िंग, अब आशु ने तोड़ी चुप्पी – कहा, “निमंत्रण का इंतज़ार क्यों? पार्टी के लिए खुद करना चाहिए था प्रचार” बरसात से पहले ही टूटी सड़कों ने खोल दी प्रशासन की पोल,जालंधर में सड़कें बनीं मौत का गड्ढा — कौन लेगा ज़िम्मेदारी? Punjab Weather Today: आज 8 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 30 जून तक भारी बारिश की संभावना Ludhiana Election: आशु की हार के बाद राजा वडिंग की इस पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल Jalandhar के बर्लटन पार्क में नहीं लगेंगे पटाखे! DC ने दिए नए निर्देश जीत के बाद कई ‘आप’ मंत्रियों की बढ़ी टेंशन! कैबिनेट में फेरबदल तय, जानिए कौन बनेगा मंत्री और किसकी होगी छुट्टी?

पंजाब में डॉक्टर की शर्मनाक करतूत! नशे में धुत्त होकर महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

June 26, 2025 12:00 pm

today in focus

42 Views

Vande Bharat 24 Exclusive

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अधीन आते डकोहा इलाके में एक डॉक्टर का नशे का सेवन करने और फिर एक महिला से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है। यह मामला तब सामने आया जब पंजाब सरकार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। जैसे ही यह मामला पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए गहन जांच के आदेश जारी कर दिए।

शुरू में यह कहा गया था कि यह वीडियो होशियारपुर जिले के दसूहा कस्बे का है, मगर पंजाब पुलिस के डीएसपी बलविंदर सिंह ने पुष्टि की कि यह मामला जालंधर के डकोहा इलाके का है। यह भी सामने आया है कि नशा करने वाला डॉक्टर शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुका है।

इतना ही नहीं, उस डॉक्टर पर जुड़वां बच्चों को बेचने समेत कई अन्य गंभीर आरोप भी लगे हुए हैं। रामा मंडी थाना के एसएचओ मनजिंदर सिंह बस्सी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Harsh Sharma
Author: Harsh Sharma

Journalist

100% LikesVS
0% Dislikes

Today's Special