breakingJalandharnews

जालंधर का 50 साल पुराना होटल होगा ध्वस्त

जालंधर के मशहूर होटल sky lark की जगह बन सकता है सुन्दर शोपिंग मॉल

जालंधर में मशहूर होटल SKYLARK जो कई दशकों से शहर की पहचान है को पूरी तरह तोड़ना शुरू कर दिया है जिसको ध्वस्त करने का काम अब ज़ोरों शोरों पर चल रहा है। इसी होटल के नाम पर चौक का नाम भी रखा गया था क़रीब 1972 में तैयार हुए इस होटल को अब शहर के एक उद्योगपति जो कि जालंधर में कारों का शोरूम भी चलाते हैं ने ख़रीद लिया है जिन्होंने अब इस होटल की जगह पर एक नई मार्केट बनानी है जिसकी कई लोगों ने मार्केट में दुकान लेने के लिए पैसे भी इंवेस्ट कर दिए है, बताया जा रहा है कि एक सुंदर शापिंग माल ओर कुछ दुकानें खोली जाएगी। इस होटल में 1970-1980 में कई बढ़े घरानों की शादियां क्रिकेट जगत की टीम सहित कई वीआईपी रह चुके हैं जिसके बाद अब इसके टूटने से कई लोगों का दिल भी टूटा है, हालाँकि इस होटल के पीछे सड़क के रास्ते पर क़ब्ज़े को लेकर भी नगर निगम के साथ होटल का विवाद चलता रहा है जिसके अब टूटने के बाद वो विवाद भी ख़त्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *