breakingCrimeIndiaJalandharnewsPunjab

जालंधर का वेस्ट हल्का बनता जा रहा बदमाशों का गढ़, ना कानून का खौफ ना किसी का डर

जालंधर में हुआ 18 वर्षीय लड़के का क़त्ल

जालंधर में क्राइम की वारदातें बढ़ती जा रही है, इसी कड़ी में वेस्ट हलके में मर्डर की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि यह शहर की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भार्गव कैंप में युवक का नौजवानों द्वारा कत्ल किया गया था। वहीं अब वेस्ट हलके के बस्ती शेख स्थित घास मंडी चौक के पास नौजवान के कत्ल को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार जिम के बाहर खड़े 18 वर्षीय युवक पर करीब 10 से 15 बदमाशों ने धावा बोला। आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय राहुल निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या की सूचना मिलने के बाद एसीपी वेस्ट सवरनजीत सिंह और थाना प्रभारी साही चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक की माँ ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल को देर रात कुछ युवक घर पर बुलाने आये थे। राहुल उनके साथ चला गया। जिसके बाद दशहरा ग्राउंड के पास जिम के बाहर राहुल का खून कर दिया गया।

उक्त हमलावारों ने बेटे की हत्या करने के बाद उनके घर पर भी ईंट-पत्थरों से हमला किया। राहुल के जीजा लालाराम ने बताया कि उसे देर रात 1 बजे फोन आया कि राहुल पर कुछ लोगो ने हमला कर दिया है। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *