फिर चला JDA का पीला पंजा, शहर में विभिन्न जगहों पर 9 अवैध निर्माण गिराए
वंदे भारत-महानगर में हो रही अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत शुक्रवार सुबह जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) की टीम द्वारा अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग जगहों पर हो रहे 9 अवैध निर्माणों पर मशीन चलाकर सभी को गिरा दिया गया है। जेडीए ने यह कार्रवाई गांव फोलड़ीवाल, धनाल कलां, लांबड़ा और 66 फुट रोड के आसपास की है।

जहां जेडीए ने अवैध निर्माण गिराने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए जेडीए मुख्य प्रशासक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अनधिकृत और अनियोजित निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट बेचकर भोले-भाले निवासियों को धोखा देने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जेडीए आने वाले हफ्तों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अनधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति/प्लॉट/भवन न खरीदने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेडीए इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाली ऐसी किसी भी कॉलोनी या इमारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुछ अवैध कालोनियां खाबरा चर्च के पास,गाखला नहर के पास ,बल्ले बल्ले पैलेस के पीछे अभी भी पनप रही हैं
वंदे भारत 24 की मुहिम का असर,एक्शन में जेडीए, कई जगह अवैध निर्माण गिराए,मगर नगर निगम अभी भी गहरी नींद में
