शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का हुआ निधन
शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का हुआ निधन
वंदे भारत- ( महिमा ठाकुर ) शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मां कमलकांत बत्रा का बुधवार को निधन हो गया। कमलकांत ने 2014 में ‘आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के तौर पर हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। कमलकांत बत्रा 77 साल की थीं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में अंतिम सांसें ली हैं। बताया जा रहा है कि निधन की वजह हार्ट अटैक है। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कमलकांत बत्रा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। खबर है कि पालमपुर में आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

