news

करमा फैशन को मिली फिर धमकी , 50 लाख की मांगी रंगदारी ,नहीं देने पर दी परिवार को जान से मारने की धमकी , पहले भी मिल चुका है धमकी वाला लेटर और कारतूस

करमा फैशन को मिली फिर धमकी, 50 लाख की मांगी रंगदारी
-नहीं देने पर दी परिवार को जान से मारने की धमकी ,
-पहले भी मिल चुका है धमकी वाला लेटर और कारतूस

वंदे भारत- (दीपांशु चोपड़ा) शक्ति नगर स्थित करमा फैशन स्टूडियो के मालिक शेखर को धमकी लेटर के साथ-साथ जिंदा कारतूस भेजने वाले गैंग के हौंसले इतने बुलंद है कि उसने सोमवार को विदेशी नंबर से इंटरनेट कॉल करके 50 लाख की रंगदारी मांगी है। इतना ही नहीं गैंग ने पैसे ना देने पर फैमिली को जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस की जांच के बीच रंगदारी कॉल आने को लेकर फैमिली दहशत में है, क्योंकि शेखर फैमिली का इकलौता चिराग है। करीब 72 घंटे से जांच में जुटी पुलिस साइबर क्राइम की मदद से गैंग की कॉल ट्रेस कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं 27 जनवरी को सुबह 10 से 11बजे तक फुटबॉल चौक से लेकर बस्ती अड्डा एरिया में निकले वाहनों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। खासकर टू-व्हीलर टारगेट पर है। पुलिस को जांच के दौरान एक टू-व्हीलर की फुटेज मिली है ।

शेखर को धमकी कॉल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में आई। तब गैंग रंगदारी मांगने के लिए एक्टिव हुआ था, मगर शेखर ने गौर ना करते हुए गैंग से दूरी बनाते हुए उनके नंबर ब्लॉक कर दिए थे। पुलिस तीन विदेशी नंबरों पर फोकस करते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने टेलीकॉम कंपनी से डेटा मांगा है कि इन तीन विदेशी नंबरों से पहले किसी अन्य को कोई कॉल तो नहीं आई। उधर , जॉइंट सीपी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस गैंग को ब्रेक करने के लिए हर एंगल पर जांच कर रही है। फैमिली से जुड़े लोग बताते है की शेखर घर के ग्राउंड फ्लोर पर रेडीमेड कपड़े की शॉप चलता है। उन्होंने बताया कि कारोबार अच्छा चल रहा है और सिंगर से लेकर वीआईपी तक शॉपिंग करने आते हैं। 22 दिसंबर की रात को एक विदेशी नंबर से धमकी वाला मैसेज आया था मगर शेखर ने यह सोचकर नंबर ब्लॉक कर दिया कि शायद कोई शरारत कर रहा है। मैसेज में कहा गया था कि हमसे बात कर ले वरना परिवार को मार देंगे।

जनवरी में फिर एक विदेशी नंबर से कॉल आई मगर शेखर ने नहीं उठाई क्योंकि यह इंटरनेट कॉल थी। 27 जनवरी की सुबह करीब 10:30 बजे सिक्योरिटी गार्ड रजिंदर सिंह को गेट के पास एक धमकी लेटर मिला, जिसके साथ एक कारतूस था। लेटर हिंदी में था और धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी, मगर रकम का जिक्र नहीं किया गया था । थाना 4 की पुलिस ने लेटर वे कारतूस को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। फैमिली से जुड़े लोग कहते है की पुलिस ने भरोसा दिया था की टेंशन न ले, मामला जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। रात में एक विदेशी नंबर से कॉल आई तो कॉलर ने सबसे पहले कहा शेखर से बात करवा दे। फिर 50 लाख की रंगदारी की मांग की। दोबारा रंगदारी के लिए कॉल आने के बाद सारा मामला सीपी स्वप्न शर्मा को नोटिस में लाया गया, क्योंकि फैमिली डर गई थी। पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी, मगर गैंग ने फिर 3 धमकी मैसेज भेजकर फैमिली को डराना शुरू कर दिया ।

पुलिस को जांच के दौरान एक टू व्हीलर की फुटेज मिली है। यह जांच का विषय है कि यह दोनों युवक गैंग के मेंबर है या फिर और कोई । पुलिस पेशेवर गैंग से लेकर शेखर से जुड़े लोगों को भी जांच के दायरे में लेकर आई है‌।