Punjab

खुशबरी – खुशबरी आज से शुरू हुई ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2,100 जमा

हरियाणा की महिलाओं के लिए आज का दिन खास है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने आज लाखों महिलाओं के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2,100 जमा किए जाएंगे।

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकुला से एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे, जिसके माध्यम से योग्य महिलाएं आसानी से योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी।

योजना का नोटिफिकेशन 28 अगस्त को हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में जारी किया गया था, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि योजना 25 सितंबर से शुरू की जाएगी। हरियाणा दिवस के दिन यानी 1 नवंबर को पहली बार महिलाओं के खातों में ₹2,100 जमा होंगे, और उसके बाद हर महीने यह राशि नियमित रूप से दी जाएगी।

पंजाब की महिलाओं के लिए जानकारी:
वहीं, पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को हर महीने ₹1,100 देने का वादा किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में सीएम मान ने घोषणा की कि यह योजना अगले साल मार्च में बजट सत्र के दौरान शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *