19 June Panchang : धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा का है दिन, आज नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग-विकसित के लिए है बेहतर
हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है.
आज का पंचांग : आज शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार है, जो सुबह 11.25 मिनट तक चलेगी.धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. हालांकि, इस तिथि को कोई शुभ कार्य या यात्रा नहीं करनी चाहिए.

आज के दिन चन्द्रमा मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र में यात्रा और खरीदारी से बचने की जरूरत है. आर्द्रा नक्षत्र रात 8.11 बजे तक रहेगा और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आर्द्रा नक्षत्र में किसी भी तरह का शुभ काम वर्जित होता है. आज के दिन 7.08 बजे से 8.53 बजे तक राहुकाल रहेगा। ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा.
19 जून का पंचांग
विक्रम संवत – 2080
मास – आषाढ़ पूर्णिमांत
पक्ष – शुक्ल पक्ष
दिन – सोमवार
तिथि – प्रतिपदा
ऋतु – ग्रीष्म
नक्षत्र – आर्द्रा 8.11 बजे तक इसके बाद पुनर्वसु
दिशा शूल – पूर्व
चंद्र राशि – मिथुन
सूर्य राशि – मिथुन
सूर्योदय – 5.23 बजे
सूर्यास्त – 7.21 बजे
चंद्रोदय – 5.57 बजे
चंद्रास्त – 8.42
राहुकाल – 7.08 बजे से 8.53 बजे
यमगंड- 10.38 बजे से 12.22 बजे
आज के दिन विशेष मंत्र-ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम।
