Punjab

लाडोवाल टोल प्लाजा किसानों द्वारा अनिश्चित काल के लिए बंद

राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह को गिरफ्तार किया

वंदे भारत 24 -: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर अनिश्चितकाल समय के लिए धरना लगा दिया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें एक साथी की मौत हो गई।

राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जब तक उनको रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी।