CrimeJalandharnewsPunjab

“युद्ध नश्यां विरुद्ध” के तहत जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार, 76 ग्राम हेरोइन व बाइक जब्त

जालंधर में नशे के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए कमीश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ा ऑपरेशन चलाया। शहर के अलग-अलग थानों की सीमा में हुई इस विशेष कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 76 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस आयुक्त श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS) ने जानकारी दी कि पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान कुल 8 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले समय में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे, ताकि जालंधर को नशामुक्त बनाया जा सके।

इस अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *