कनाडा से लंदन जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, 400 यात्री थे सवार,
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) रविवार को एक यात्री विमान भयंकर हादसे का शिकार हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा एयरलाइंस का विमान जैसे ही वैंकावूर एयरपोर्ट से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी वैसे ही वह आकाशीय बिजली का शिकार हो गया.
रविवार को हुए इस हादसे में विमान पर 400 यात्रा सवार थे. हालांकि गनीमत रही कि किसी तरह से कोई जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा
एक्जीक्यूटिव फ्लायर्स के मुताबिक, मॉडर्न प्लेन कार्बन मिश्रित होते हैं जो विमान के चारों ओर बिजली का संचालन करने और उसे प्रवेश नहीं करने देने के लिए तांबे की एक पतली परत से ढके होते हैं. यदि बिजली प्लेन पर गिर जाती है तो यात्री बिजली की चमक या गड़गड़ाहट की आवाज देख सकते हैं, लेकिन उन्हें कोई खतरा नहीं होगा और ऐसा महसूस नहीं होगा कि वे बिजली की चपेट में आ गए हैं. इस घटना को एक विमान खोजकर्ता एथन वेस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था.

