खाकी की आड़ में कर रहे थे लूटपाट, छह काबू
वंदे भारत -: पंजाब की बठिंडा सीआईए स्टाफ-1 टीम ने ऐसे एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एक पंजाब पुलिस का जवान और एक होम गार्ड शामिल है। छह लोगों का यह गैंग शहर और आसपास के इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अर्शदीप सिंह निवासी दंगा पीड़ित कॉलोनी, चरणजीत सिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी, गुरजीत सिंह निवासी गणेशा बस्ती, सुखचैन सिंह निवासी गिलपत्ती, रणवीर सिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी और लवजीत सिंह निवासी पुहली नथाना ने मिलकर एक गिरोह बनाया है। ये लोग कई स्क्रैप डीलरों को डरा-धमका कर उनसे पैसे वसूलने के अलावा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भी पैसे वसूलते थे। इनमें से दो पुलिसकर्मी की वर्दी पहनते थे और बाकी चार खुद को स्पेशल स्टाफ का कर्मचारी बताकर रात में लूटपाट करते थे।


![]()
