लक्की रंधावा बने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के नए चेयरमैन, राजविंदर कौर थियारा को हटाया गया पद से

वन्दे भारत 24 : आम आदमी पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए आप नेत्री राजविंदर कौर थियारा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरपर्सन पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह विक्की रंधावा (लक्की रंधावा) को जालंधर ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लक्की रंधावा, थियारा के कट्टर विरोधी माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार, पहले चेयरमैन पद के लिए नितिन कोहली का नाम सामने आ रहा था, लेकिन लक्की रंधावा की नियुक्ति सीधे दिल्ली से तय हुई। लक्की ने 2022 के चुनावों में पार्टी के लिए जमकर मेहनत की थी, हालांकि उन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। इस बदलाव को राजनीतिक ‘गेम’ की शुरुआत माना जा रहा है, जिसका असली नतीजा आने वाला समय ही बताएगा।

