लुधियाना: 3 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश, लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
01,octuber
पंजाब के लुधियाना में थाना टिब्बा के महाराणा प्रताप नगर इलाके में बीती रात एक डरावनी घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत एक युवक ने 3 साल की मासूम बच्ची को उसके घर से बहला-फुसला कर बाहर ले जाने की कोशिश की। उसने बच्ची से कहा कि वह उसे दुकान से चीज दिलाने जा रहा है।
आरोपी बच्ची को चीज दिलवाकर अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसी दौरान बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। शराब के नशे में आरोपी ने लोगों को गालियां भी दी, जिससे गुस्साए लोगों ने उसे जमकर पीटा।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

