Punjab

लुधियाना डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना गिरफ्तार , पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वंदे भारत– लुधियाना डकैती मामले में सूत्रों से बड़ी खबर आ रही कि पुलिस ने डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना और उसके पति को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर ली गई है। आपको बता दें कि बीते दिनलुधियाना में 8.49 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। पंजाब पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

10 जून को कुछ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर इलाके में स्थित सीएमएस सिक्योरिटीज के कार्यालय में सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था और 8.49 करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए थे। अब डाकू हसीना की गिरफ्तारी के बाद कहीं एम खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना होगा और किस-किस का नाम सामने आता है।