HoroscopeJalandhar

शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद शुभ है। दरअसल, 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। फिर 24 सितंबर को मन के कारक चंद्रमा सुबह 2 बजकर 55 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक महालक्ष्मी बेहद ही कल्याणकारी योग है। इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, आर्थिक समृद्धि, कला विस्तार और विवाह संबंधी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं। ऐसे में यह योग किन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा, आइए जानते हैं।

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपको करियर में कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, जिससे आप सफलता के और करीब स्वयं को महसूस करेंगे। वाहन खरीदने का सपना भी इस समय पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास से कई गुना फल मिलेगा, जो भविष्य के लिए भी बेहतर साबित होंगी। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में मान-सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी या प्रेमी की मदद आपकी समस्याएं समाप्त होंगी।

तुला राशि तुला राशि वालों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ होगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बोनस मिलने की भी संभावनाएं बनी हुई हैं। सामाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन की शांति भी बनी रहेगी। करियर में किए गए प्रयासों का अब फल आपको मिलेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन के हर क्षेत्र में आप अपने विचारों और भावनाओं को स्पष्ट रूप से रखने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख के लिए यह समय फलदायी रहेगा।

मकर राशि मकर राशि वालों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि, आपकी व्यापार में योजना अगर कोई अटकी हुई थी, तो वह गति पकड़ेगी और मेहनत का फल आपको निश्चित ही मिलेगा। इस समय डेटा साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलेगी। जीवन में संतुलन आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *