Political

महिला कांग्रेस ने 15 जिला प्रधानों को किया नियुक्त, राज्य स्तरीय कमेटी का भी गठन

वंदे भारत- लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस ने प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए 15 जिलों में जिला प्रधान लगाए हैं। यह जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान गुरशरण कौर रंधावा ने दी।प्रदेश कमेटी में 6 उप प्रधान, 12 महासचिव व 16 सचिव लगाए गए हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश टीम इस प्रकार होगी।

लीना तपरिया (लुधियाना), जगदर्शन कौर (मोगा), मलकीत कौर सहोता (संगरूर), सिमरत कौर धालीवाल (बठिंडा), गुरदर्शन कौर (बठिंडा), नीलमा रानी (फतेहगढ़ साहिब) को उप प्रधान बनाया गया है।

 

इसी प्रकार रीना चोपड़ा (अमृतसर), सुरजीत कौर (जालंधर), वंदना सैनी (रोपड़), सुखजीत कौर (बरनाला), संतोष रानी (लुधियाना), भुपिंदर कौर गिल (रोपड़), मीनाक्षी वर्मा (कपूरथला), हरसिमरत कौर बाजवा (पठानकोट), हरमिंदर कौर (लुधियाना), गुरदीप कौर (लुधियाना), शामी निश्चल (कपूरथला) और अमनदीप कौर (गुरदासपुर) को महासचिव बनाया गया है।

लता कौर (पटियाला), अरुणा तपरिया (लुधियाना), अलका मल्होत्रा (लुधियाना), आशा (जालंधर), मनमीत कौर (लुधियाना), कविता सोलंकी (फाजिल्का), रिंकी नायब (गुरदासपुर), सोनिया लोटिया (बठिंडा), सत्या (जालंधर), नरदीप कौर सग्गू (लुधियाना), परमिंदर कौर गिल (पटियाला), मनदीप कौर चौहान (पटियाला), हरप्रीत कौर गरचा (लुधियाना), मनदीप कौर (पटियाला), करनदीप कौर ग्रेवाल (लुधियाना), और सिमरनजीत कौर (पटियाला) को सचिव बनाया गया है।

जिला प्रधान शिवानी शर्मा अमृतसर शहरी, कंचन ठाकुर जालंधर शहरी, मनीषा कपूर लुधियाना शहरी, सतिंदर दीप कौर खन्ना, रेखा ग्रेवाल पटियाला शहरी, अमरजीत कौर भट्ठल पटियाला देहाती, हरमिंदर कौर होशियारपुर, कांता कुठाला मलेरकोटला, सरबजीत कौर फिरोजपुर, बलजिंदर कौर फाजिल्का, स्वर्णजीत कौर मोहाली, मनविंदर कौर पक्खो बरनाला, जतिंदर मोंगा एसबीएस नगर, हरजिंदर कौर-जसवंदर कौर बठिंडा देहाती, रमेश रानी को बठिंडा शहरी का प्रधान बनाया गया है।