फगवाड़ी मोहल्ले गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
वंदे भारत (पवन कश्यप):- महानगर के फगवाड़ी मोहल्ला में बीती दिनी हुई गुंडागर्दी में एक पक्ष ने मोहल्ले में गोलियां चलाई थीं। जिस दौरान गोली चलने से अजय कुमार उर्फ गुल्लू घायल हो गया था। पुलिस ने गोलियां चलाने वाले 6 आरोपियों को हथियारों सहित काबू कर आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया थी कि केस में फरार चल रहे युवराज ठाकुर ने ही इलाके में गोलियां चलाई थी। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी और वह अपने दोस्तो के साथ उनके घर पर ग्रीन वैली छिपा हुआ था।

सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस ने दी दबिश
जहां पुलिस को उसके छिपे होने की इसकी भनक लग गई थी। उसी दौरान थाना 7 की पुलिस अपने साथ मुलाजिमों के साथ घर में दाखिल हुए। अंदर दाखिल होते ही उन्होंने हाथ पीछे करो कहा और बोले सामान कहां है। यह देख कर वह सभी घबरा गए। युवराज ने आरोप लगाते हुए …
खूनी झड़प के बाद थाना 7 में पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्राॅस केस दर्ज किया था। काली गैंग के साहिल अटवाल के बयानों पर प्रेमा गैंग के प्रेमा, सुदामा, विनय, दिलखुश, शिवा, पंकू, वंश बंब, मनू बिल्ला, लविश, बग्गा, मिहिर के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ये सभी आरोपित फरार हैं। वहीं साहिल ने शिकायत दी थी कि प्रेमा और उसके साथियों ने उसके घर में घुस कर तोड़फोड़ की और उसे घायल कर दिया।

घटना के बाद से युवराज चल रहा था फरार
थाना 7 में आर्य नगर में रहने वाले रोहित कुमार के बयानों पर साहिल कुमार, दिनेश अटवाल, लाली, रोबिन अटवाल, संजीव अटवाल और घुग्गी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस लड़ाई के बाद काली गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया, लेकिन युवराज फरार हो गया। युवराज पर नकली नोट छापने का भी आरोप था। युवराज की तलाश में पुलिस ने ससुराल तक छापेमारी की। लेकिन वह वहां से भी फरार हो चुका था।

